Sunday, 16 August 2020

Top 10 Popular Sayings In Hindi

 Top 10 Popular Sayings In Hindi


1. क्षण

उस क्षण केवल मौन था हमारे बीच..

क्षणिक सुख और अथाह दु:ख मिश्रित मौन..

अविश्वसनीय आश्चर्य मिश्रित मौन...

अपूरित अपेक्षाओं और ज्ञात परिणाम मिश्रित मौन.

 

2. मैं ढूंढती हूँ

विपत्ति के क्षणों में

जब सब ढूंढते हैं संबल,

मैं ढूंढती हूँ -

नितांत एकांत,

निश्चेत क्षण,

जहां श्वास भी अनिवार्य न हो!


3. मेरी कलम

मेरी कलम मेरी अंतरंग सहेली रही है। मनोभावों को कागज़ पर उतार देती है। पर लेखन में मेरे जीवन का विरोधाभास नहीं संभाल पाती।अतिशय आनंद के क्षणों में मैंने अपनी सबसे मॉरबिड कविताएं लिखी हैं और पीड़ा के अंतहीन क्षणों में मेरी कलम ने मुझे मेरी सबसे सुंदर कविताएं दी हैं।


 4. तुम

मैं तुम्हें ‘तुम’ कह रहा हूँ, कई लोग एक-दूजे को तुम कहते हैं। पर मैं हज़ारों की तरह तुम्हें ‘तुम’ नहीं कह रहा हूँ, मैं तो वैसे कह रहा हूँ जैसे एक-एक को कहता है

 

5. जय भरत

प्रचंड सूर्य चढ़ रहा

स्वपथ विजय का गढ़ रहा

अखंड साध फल रही

स्वराष्ट्रमान बढ़ रहा

सुपुण्य से वो नृप वरा

हरा-हरा सा विष हरा

चतुर्दिशा में गूंजती

जयतु जय भरत धरा

 

 6. साजन

आ साजन मोरे नयनन में,सो पलक ढाप तोहे दूँ

न मैं देखूँ औरन को,न तोहे देखन दूँ

 

7. नज़र

तुझे आ नज़र में छुपा लूँ मैं

तुझे लग न जाए कहीं नज़र

 

8. भय

ना कुछ खो देने का भय हो,

ना कुछ पा लेने की अभिलाषा।

 

ना आदि, ना मध्य, ना अन्त हो,

ना जीवन की कोई परिभाषा।


9. तुम्हारे साथ

ये जो पल बीत रहे हैं तुम्हारी मौजूदगी में ये केवल मेरे हैं। ख़ुद से बेख़बर तुम अपने सपनों में जी रहे हो,पर मैं जाग रही हूँ तुम्हारी नींद के साथ। काश मैं देख पाती कि कैसी मासूम सी हो जाती हैं तुम्हारे माथे की रेखाएँ भविष्य की चिंता भूलकर; कैसे तुम्हारे चेहरे की सारी तक़लीफ़ें..

 

...एकाकार हो जाती हैं अंधेरे के साथ; कैसे बीता हुआ वक़्त झांकना बंद कर देता है उन आँखों से; कैसे उम्मीदें सपनों के भेष में उतरती हैं तुम्हारी पलकों में; और तब मैं इस रूप में होती हूँ तुम्हारे साथ!


10. उदास

संसार के सबसे उदास हृदय वाले लोग चाहते हैं..कोई उदास न हो...जो भी दिखे, मुस्कुराता दिखे।

No comments:

Post a Comment

Most Viewed Quote